October 8, 2009

छोड़ दो





  • प्रणय प्रियंवद 


छोड़ दो थोड़ा-सा दूध थनों में
गायों के बच्चों के लिए
पेड़ में कुछ टहनियां छोड़ दो
नई कोपलों के आने के लिए
थोड़ी-सी हवा छोड़ दो
गर्भवती स्त्रियों  के लिए
थोड़ा सा जल
मछलियों के लिए

थोड़ा-सा कागज
और रोशनाई थोड़ी-सी
पहली बार प्रेम करने वाली
लड़कियों के लिए।




गेट न.-६, केशवपुर, जमालपुर, मुंगेर, बिहार. मो.-९४३१६१३७८९

1 comments:

Pankaj Mishra said...

थोड़ा-सा कागज
और रोशनाई थोड़ी-सी
पहली बार प्रेम करने वाली
लड़कियों के लिए।
वाह मस्त लिखा है आपने

Post a Comment